फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ventilator scam: CID looking for device used for fake complaint

वेंटिलेंटर मामला: फर्जी शिकायत के लिए इस्तेमाल डिवाइस की तलाश में सीआईडी

Wed, 24 Jun 2020 01:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jun 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Ventilator scam: CID looking for device used for fake complaint
सांकेतिक तस्वीर

वेंटिलेटर खरीद में धांधली की फर्जी शिकायत करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद सीआईडी की क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है। विभाग ने शिकायत करने के लिए इस्तेमाल की गई ईमेल आईडी के लॉगइन की पूरी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।  इस संबंध में गूगल इंडिया से संपर्क साधकर जिस डिवाइस के जरिये मेल आईडी लॉगइन की गई है उसका आईपी एड्रेस मांगा है। गूगल से फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है।

विज्ञापन


लेकिन माना जा रहा है कि गूगल से एड्रेस मिलने के बाद जांच टीम के हाथ उस शख्स तक पहुंच जाएंगे, जिसकी फर्जी शिकायत की वजह से वेंटिलेटर खरीद पर पीएमओ तक बात पहुंच गई थी। हालत यह हो गई थी कि स्वास्थ्य विभाग के बाद विभागीय मंत्री के तौर पर खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रेस कांफ्रेंस कर स्पष्ट करना पड़ा था कि खरीद में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बाकायदा वेंटिलेटर की स्पेसिफिकेशन के साथ उसके रेट की जानकारी दी थी। दावा किया था कि हिमाचल ने नहीं, बल्कि हरियाणा ने हिमाचल से ज्यादा दाम पर वेंटिलेटर खरीदे थे। इसी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा था कि फर्जी शिकायत करने वाले को पकड़कर उसे उसकी गलत हरकत की सजा दिलाई जाएगी। इस बयान के बाद सीआईडी ने एफआईआर दर्ज कर एसआईटी को जांच का जिम्मा सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed