{"_id":"5e58c8ac8ebc3ef3c0167124","slug":"two-arrested-in-racial-discrimination-case-in-mand-shivratri-lunch","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोज से जबरन उठाने के दोनों आरोपी दो दिन की रिमांड पर, एएसपी करेंगे मामले की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भोज से जबरन उठाने के दोनों आरोपी दो दिन की रिमांड पर, एएसपी करेंगे मामले की जांच
Fri, 28 Feb 2020 01:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी के सामूहिक भोज के दौरान जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करके अनुसूचित जाति के लोगों को जबरन उठाने के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें दो दिन तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इसकी पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की है।
विज्ञापन
इस मामले की जांच का जिम्मा एएसपी मंडी पुनीत रघु को सौंप दिया गया है। गौर हो कि दोनों आरोपियों के खिलाफ महाशिवरात्रि महोत्सव के छठे दिन यू ब्लाक में शिवरात्रि भोज के दौरान अनुसूचित जाति के लोगों को जबरन उठाने और मारपीट के आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिन्हें गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपी सराज से हैं, जिनमें एक जिला परिषद सदस्य है, और दूसरा देवलू है।
विज्ञापन