फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two arrested in charas smuggling

चरस तस्करी में निजी होटल मालिक, मैनेजर गिरफ्तार

Sun, 01 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/कुल्लू Updated Sun, 01 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
two arrested in charas smuggling

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हिमाचल के कुल्लू जिले में स्थित गांव कासोल में होटल चलाने की आड़ में ड्रग तस्करी कर रहे होटल मालिक और होटल मैनेजर को 4.272 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान होटल यश पैलेस के मालिक कासोल निवासी यशपाल (40) और कुल्लू जिले के गांव ग्रहान के रहने वाले रामप्रकाश (39) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


एनसीबी चंडीगढ़ जोन के सुपरिंटेंडेंट कुलदीप शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे होटल यश पैलेस पर एनसीबी ने रेड की। होटल के एक स्टाफ रूम से अलमारी में रखी 4.272 किलो चरस बरामद हुई। इस रूम में होटल का मैनेजर रामप्रकाश सोया हुआ था। 
विज्ञापन


टीम ने पूछताछ के बाद मैनेजर राम प्रकाश और होटल मालिक यशपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी ने बताया कि आरोपियों ने यह खेप शनिवार को इनोवा गाड़ी से चंडीगढ़ भेजनी थी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पिछले कई सालों से ड्रग तस्करी में लिप्त थे। आरोपी चंडीगढ़ में कॉलेज छात्रों को चरस सप्लाई करते थे। एनसीबी ने बताया कि आरोपी यशपाल की पत्नी कासोल गांव की प्रधान पद पर काबिज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोपड़ बस स्टैंड पर 7 किलो चरस के साथ एक काबू : 
एनसीबी ने दूसरी चरस की एक बड़ी खेप पंजाब के रोपड़ बस स्टैंड से पकड़ी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमाचल के चंबा जिले के गांव किनूनी निवासी नरसिंह (27) के रूप में हुई है। एनसीबी टीम ने नरसिंह को शनिवार सुबह बस स्टैंड से 7 किलो चरस के साथ पकड़ा। एनसीबी को सूचना मिली थी कि आरोपी नशे की खेप के साथ बस स्टैंड पर आ रहा है। 


एनसीबी ने बस स्टैंड पर ट्रैप लगाया और जैसे ही नरसिंह वहां पहुंचा उसको दबोच लिया। नरसिंह के पास एक बैग था जिसमें सात किलो चरस छिपा कर रखी हुई थी। एनसीबी ने बताया कि वो नरसिंह के पीछे पिछले छह महीने से लगी हुई थी, लेकिन अब जाकर कामयाबी मिली है। एनसीबी ने बताया कि नरसिंह चरस की सप्लाई पंजाब के लुधियाना में खासकर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed