{"_id":"58a30ea34f1c1b5f7ed855d6","slug":"two-advocates-arrested-with-charas-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नाके पर चरस के साथ पकड़े गए दो वकील, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नाके पर चरस के साथ पकड़े गए दो वकील, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 15 Feb 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुंदरनगर पुलिस ने पुंघ में नाके के दौरान कार में सवार दो युवकों से 652 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। चरस के साथ धरे गए दोनों आरोपी पेशे से अधिवक्ता भी हैं।
विज्ञापन
इनमें एक लुधियाना और दूसरा कोलकाता का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम सुंदरनगर पुलिस टीम ने मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुंघ हाइवे पर नाका लगाया था।
विज्ञापन
कुल्लू की ओर से आई एक गाड़ी को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान इसमें 652 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने जीप में सवार तेजिंद्र सिंह पुत्र सतविंद्र सिंह निवासी कमालपुर, लुधियाना और स्वर्ण दित्या पुत्र अभिजीत दा निवासी लेन इन सरायू, कोलकाता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने बताया प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लॉ ग्रेजुएट हैं। कुछ समय प्रैक्टिस करने के उपरांत एक ने ट्रांसपोर्ट और दूसरे ने होटल व्यवसाय शुरू किया है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।