फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   truck driver arrested in sangla in kinnaur in himachal pradesh

दो नाबालिग बहनों को अगवा कर भागा ट्रक चालक, पुलिस ने दबोचा

Mon, 30 Dec 2019 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Dec 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
truck driver arrested in sangla in kinnaur in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

बीते शनिवार को क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को एक ट्रक चालक अगवा कर फरार हो गया। पुलिस की मुस्तैदी से दोनों लड़कियों को सही सलामत उनके परिजनों तक पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 दिसंबर को इलाके के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 15 साल और 13 साल है।

विज्ञापन


दोनों नाबालिग शुक्रवार 27 दिसंबर को सामान लेने घर से बाजार गई थीं। दोनों शाम को वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कहीं कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़कियों की तलाश को उप निरीक्षक सोहन सिंह की अगुवाई में एक टीम का गठन किया। टीम ने 28 दिसंबर को छोल्तू पुल के पास ट्रक से दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक इरफान अली, पुत्र मूसा खान, निवासी शितलपुर, तहसील बद्दी जिला सोलन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है। एसपी एसआर राणा ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed