फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three people of a family killed in car accident at shimla

दर्दनाक! सगाई से पहले मां, भाई समेत युवती की मौत

Thu, 03 Jul 2014 08:29 AM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
three people of a family killed in car accident at shimla

शिमला के पास ठियोग के साथ लगते बेखलटी में बुधवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मां, उसकी बेटी और बेटे की मौत हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब एक पिकअप ने रामपुर की ओर से जा रही मारुति कार को टक्कर मार दी। इससे कार गहरी खाई में जा गिरी। मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, गंभीर रूप से घायल बेटी ने ठियोग अस्पताल में दम तोड़ा। मृतक परिवार रामपुर से बेटी की सगाई के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। लेकिन इससे पहले यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

three people of a family killed in car accident at shimla

पुलिस के अनुसार रामपुर से जसबीर कौर अपनी बेटी रितु और बेटे संदीप के साथ अपनी मारुति कार नंबर 06-0311 में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान शिमला की ओर से आ रही पिकअप 62ए 1814 ने कार को टक्कर मार दी।

इससे मारुति कार लगभग 300 मिटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दादसे में जसबीर कौर और उसके बेटे संदीप 27 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी रितु को गंभीर हालत में ठियोग अस्पताल लाया गया।

घायल बेटी ने अस्पताल में तोड़ा दम

three people of a family killed in car accident at shimla

गंभीर हालत में जख्मी रितु ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस से सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि पिकअप चालक विनोद पुत्र राजू धीमान निवासी ग्यारी चीड़गांव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इधर, खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी रतन सिंह नेगी ने कहा कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि पिकअप के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, हादसे के बाद इलाके में लोग सकते में हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग शादी के लिए काफी तैयारियां भी कर चुके थे। सगाई के बाद जल्द ही शादी होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed