फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three arrested in exn murder case jawalamukhi.

एक्सईएन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 03 Feb 2015 10:13 PM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
three arrested in exn murder case jawalamukhi.

ज्वालामुखी के अंतर्गत बौहण भाटी पंचायत के गंजुए दा बाग में आईपीएच के रिटायर्ड एक्सईएन धर्मवीर धर्माणी की हत्या और लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे लूट का सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को रक्कड़ जबकि दो की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उन्हें दिल्ली में जाकर गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान रजत उर्फ बिल्ला उम्र 20 निवासी कथोग, रोहित उर्फ छोटा उम्र 20 निवासी अंब उच्छाड़, ईश्वर उर्फ ईशु उम्र 19 निवासी दरंग जोडू ताल को हिरासत में लिया है। इन्हें अब बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। सभी ज्वालामुखी तहसील के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पहचान होने के डर से मार डाला

three arrested in exn murder case jawalamukhi.

सूत्रों की मानें तो आरोपी घर में लूट के मकसद से घुसे थे, मगर पहचान होने के डर से इन्होंने बुजुर्ग दंपति को मारने की ठान ली थी। बताया जा रहा है कि पहले आरोपी को पुलिस ने रक्कड़ से हिरासत में लिया था। आरोपियों को पकड़ने के बाद देर शाम को पुलिस अधिकारियों ने ज्वालामुखी में प्रेस कांफ्रेंस कर वारदात के बारे में जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक कपिल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने इस मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया था और चार दिन के अंदर ही इसमें संलिप्त तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। इन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इनसे चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

ऐसे बिछाया था पुलिस ने जाल

three arrested in exn murder case jawalamukhi.

पुलिस अधीक्षक धर्मशाला कपिल शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच अभी जारी है। जल्द ही पुलिस कुछ और खुलासे करेगी। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक कपिल शर्मा ने पहले दिन से ही एसआईटी का गठन किया था। इस टीम में डा. शिव कुमार, डीएसपी रेणु शर्मा, एसएचओ सुरेंद्र ठाकुर शमिल रहे। इन्होंने सूझबूझ से काम लेते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों द्वारा वारदात स्थल से चुराई गई गाड़ी पहले ही बरामद कर ली गई है।

हत्या और लूट के बाद पुलिस ने तुरंत एसआईटी का गठन किया था। टीम में कांगड़ा जिले के तेजतर्रार अधिकारियों का चयन हुआ। सबसे पहले चोरी में संलिप्त रहे लोगों से पूछताछ हुई। शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। यहीं से पुलिस को चोरी से संबंधित तथ्य मिले थे। इसके बाद गहन पूछताछ से दो और आरोपियों का खुलासा हुआ। पुलिस ने इनकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर इन्हें दिल्ली में जाकर गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed