फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   three arrested for organizing rave party in kasol in Kullu in Himachal Pradesh

कसोल के छलाल में रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 20 Dec 2020 04:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Dec 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
three arrested for organizing rave party in kasol in Kullu in Himachal Pradesh
रेव पार्टी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

पर्यटन स्थल कसोल के समीप छलाल गांव में एक कैफे में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने शनिवार देर रात सवा एक बजे दबिश दी। जिले में नाइट कर्फ्यू के बावजूद यह पार्टी चल रही थी। इसमें विदेशी पर्यटकों सहित करीब 150 लोग डीजे पर नाच रहे थे। पुलिस ने रेव पार्टी आयोजित करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजे का सामान भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार को पुलिस एक टीम कुल्लू, भुंतर, जरी और कसोल की तरफ गश्त पर थी। देर रात करीब सवा एक बजे छलाल गांव में एक कैफे में डीजे बजने की आवाज सुनी। पुलिस उस कैफे में पहुंची तो देखा कि विदेशी सैलानियों सहित करीब 150 महिला और पुरुष डीजे पर नाच रहे थे। पुलिस को देखते ही हड़कंप मच गया और कुछ लोग भाग गए। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने डीजे बजाने वाले ऋषभ भदौला (25), पुत्र विनोद भदौला, निवासी आदर्श गांव ऋषिकेश (उत्तराखंड), दिनेश कुमार उर्फ ओमी (33) पुत्र चेत राम निवासी गांव चौहकी, डाकघर जरी, तहसील भुंतर (कुल्लू), अंकुर पारिक (34) पुत्र भगत सरण वोहरा निवासी एस डलब्यू-40 स्वामी बाग, दयाल बाग आगरा (उत्तर प्रदेश) को 150 लोगों की भीड़ एकत्रित करने और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पार्टी से डीजे सामान, जिसमें दो बॉक्स, एक लैपटॉप, कंट्रोलर, मिक्सर आदि सीज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed