फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Thieves steal Cash from temple in Chamba Himachal Pradesh

पहले मंदिर में माथा टेका फिर दानपात्र तोड़ उड़ा ली नकदी

Sun, 20 Oct 2019 04:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनीखेत (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनीखेत (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Oct 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Thieves steal Cash from temple in Chamba Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

बनीखेत के प्राचीन नाग मंदिर में शनिवार देर रात दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी उड़ा ली गई। शातिर ने पहले मंदिर में तीन-चार बार माथा टेका और दानपात्र को घसीटकर बाहर ले आया। इसके बाद ताला तोड़कर फरार हो गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी की फुटेज में चोरी करने वाले आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


पुलिस उसे पकड़ने के लिए जुट गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। जानकारी के अनुसार आरोपी ने शनिवार देर रात को मंदिर के अंदर जाकर दानपात्र को घसीटकर मंदिर के प्रांगण पर पहुंचाया। यहां पत्थर से दानपात्र पर लगे ताले को तोड़कर उसके अंदर रखी नकदी को चुराया। पैसे चोरी करने के बाद वह रफ्फूचक्कर हो गया। यह पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


जब रविवार को मंदिर में सुबह के समय पुजारी करतार शर्मा पूजा करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने टूटे हुए दानपात्र को देखा। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मंदिर में जाकर घटना का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज में चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान की गई, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस पूरी तरह से जुट गई है। एसएचओ आशीष पठानिया ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है। उसके घर पर पुलिस ने दबिश दी। जहां पर पता चला कि वह मानसिक रूप से परेशान है। फिलहाल, पुलिस विभिन्न स्थानों पर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed