शिमला पुलिस के लिए सिरदर्द बना ये सिरफिरा आशिक, तलाश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के ठियोग क्षेत्र की एक पंचायत में विवाहिता और उसके माता-पिता पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाला सिरफिरा अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी है लेकिन आरोपी गायब है।
बुधवार को एएसपी शिमला खुद मौके पर पहुंचे। आरोपी की तलाश के लिए क्यूआरटी के बारह जवानों के अलावा ठियोग थाने की टीम चप्पा-चप्पा छान रही है। फिलहाल, पुलिस के हाथ आरोपी तक नहीं पहुंच सके हैं। पुलिस ने इसकी फोटो जारी कर दी है।
पुलिस ने विवाहिता के मायका पक्ष से भी बातचीत की है, लेकिन कोई सुराग पुलिस के हाथ अब तक नहीं लग सका है। मंगलवार शाम को आरोपी ने विवाहिता और मायका पक्ष के सदस्यों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।
नव विवाहिता का आईजीएमसी में चल रहा उपचार
गोलीकांड में विवाहिता के साथ उसके माता-पिता घायल हो गए थे। विवाहिता को उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोपी ने दोनाली बंदूक से 14 राउंड फायर किए थे। पुलिस ने मौके से 14 खोल भी बरामद किए थे।
डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि शिमला से क्यूआरटी के 12 जवानों के अलावा ठियोग थाना की आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। फायरिंग के पीछे आरोपी की मंशा क्या रही है, इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।