फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   theft case at mandi in bhuvneshwari mata mandir

भुवनेश्वरी माता मंदिर सोने की नथ, चांदी के छत्र चोरी

Sun, 10 Dec 2017 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 10 Dec 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
theft case at mandi in bhuvneshwari mata mandir

सिटी चौकी मंडी से महज 20 मीटर दूर और पुलिस कर्मियों के आवास के ठीक पीछे शहर के प्राचीन माता भुवनेश्वरी मंदिर से शातिरों ने हजारों के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोरों ने मंदिर से माता की मूर्ति से सोने की नथ समेत तीन चांदी के छत्र और एक नकली हार भी चुराया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार देररात शातिरों ने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस कर्मियों के आवास और सिटी चौकी से महज 20 दूरी पर हुई इस चोरी से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। शहर में ऐसे कई मंदिर है जहां पर लाखों की संपत्ति है। 
विज्ञापन


वहीं, पुलिस का तर्क है कि मंदिरों में कैमरे न लगने से शातिर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता मंदिर की पुजारिन कृष्ण लता ने कहा कि जब वह सुबह मंदिर के लिए जा रहे थे तो उन्हें किसी ने रास्ते में ताले टूटने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जैसे ही मंदिर पहुंची तो गेट खुला था। अंदर जाकर जब उन्होंने बारीकी से देखा तो माता भुवनेश्वरी के मुख से सोने की नथ और मंदिर में रखे तीन चांदी के छत्र गायब थे। इसके अलावा एक नकली हार भी गायब था।

मामले की जांच जारी : एसएचओ

theft case at mandi in bhuvneshwari mata mandir

सोने की नथ तीन ग्राम की थी, जबकि दो छत्र सौ-सौ ग्राम और एक छत्र 200 ग्राम का था। पुजारिन ने तुरंत चोरी की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना एसएचओ सुनील कुमार ने तुरंत मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पुजारिन और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। 

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि, मंदिर में सीसीटीवी कैमरे, अलार्म और चौकीदार मौजूद न होने से छानबीन में पुलिस को खासी दिक्कतें पेश आ सकती हैं।
सदर थाना एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। गत माह पुलिस ने शहर के सभी मंदिरों के संचालकों और मंदिर कमेटियों को मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की हिदायत दी थी।

लेकिन, न तो अधिकतर मंदिरों में ताले ही लगे हैं न ही कहीं अलार्म सिस्टम और चौकीदार की व्यवस्था है। जिससे वारदात की छानबीन में दिक्कतें आती हैं। उन्होंने सभी मंदिर कमेटियों से सीसीटीवी, अलार्म और चौकीदार की व्यवस्था करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed