फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   theft at post office at shimla railway station.

शिमला के डाकघर में चोरी, हजारों के पार्सल उड़ाए

Wed, 09 Sep 2015 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Sep 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
theft at post office at shimla railway station.

राजधानी के रेलवे स्टेशन के नजदीक डाकघर के मुख्य मेल कलेक्शन सेंटर से चोर पार्सलों से भरे 16 बैग चुरा ले गए। चोरों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। वारदात को रात बारह बजे के बाद अंजाम दिया गया। चोर करीब डेढ़ घंटे तक यहां सामान खंगालते रहे। इस दौरान मेल गार्ड कहीं गया हुआ था जब वह लौटकर आया तो उसने चोरी की सूचना पोस्ट मास्टर को दी।

विज्ञापन


सुबह पांच बजे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने से पहले डाक कर्मचारियों ने खाली पार्सल के डिब्बों को एक खाली बोरे में पैक करके रख दिया था। मौके पर इस तरह के मामलों में किसी भी चीज के साथ छेड़खानी नहीं की जा सकती। पुलिस के मुताबिक, मुख्य मेल कलेक्शन सेंटर से मेल गार्ड सोमवार रात पौने बारह बजे चला गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दो चोर 12 बजकर 40 मिनट पर भीतर दाखिल हुए। इनमें एक जींस और जैकेट पहने हुए युवक दिख रहा है। एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति है। रात 2.20 बजे बाहर आए और चलते बने। इसके बाद 3.20 बजे मेल गार्ड यहां पहुंचा और उसने घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। कलेक्शन सेंटर में एक बड़ा और मजबूत ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उसे तोड़ा नहीं गया क्योंकि ताले के मुकाबले उसमें कुंडी बहुत छोटी है। थोड़ी ताकत से उसे अपनी ओर खींचने पर दरवाजा ऐसे ही खुल गया। कलेक्शन सेंटर के भीतर सीसीटीवी लगे हैं लेकिन वारदात के समय वहां लाइट नहीं जला रखी थी। मोबाइल की रोशनी से चोर पार्सल खोलते नजर आए और जिस तरह से वह चोरी कर रहे थे उससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर इस जगह से अच्छी तरह से वाकिफ हैं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि क्या-क्या चोरी हुआ है डाक घर से सूची मिलने के बाद ही साफ तौर पर कुछ बता पाएंगे। चोरी की सूचना पुलिस को देर से दी गई। सुरक्षा के वहां कोई इंतजाम नहीं हैं। अंदेशा है कि चोर पहले से ही इस जगह से अच्छी तरह से परिचित था।

नशा छुड़ाने की दवा भी ले उड़े चोर
एक पार्सल में नशा छुड़ाने की दवा थी उसे भी चोर अपने साथ ले गए। एक पार्सल में किसी मंदिर से आया प्रसाद था, उस पार्सल को चोरों ने खोला लेकिन प्रसाद वहीं छोड़ गए। एक पार्सल में नैकलेस था उसे भी चुरा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed