फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   theft at cm virbhadra singh residence, shimla police starts investigation.

सीएम के घर चोरी, निकलने लगा शिमला पुलिस का दम

Tue, 27 Oct 2015 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Oct 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
theft at cm virbhadra singh residence, shimla police starts investigation.

सीएम के घर चोरी की वारदात को सुलझाने में पूरा पुलिस महकमा जुट गया है। मगर शुरुआती जांच में ही पुलिस का दम निकलता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शांति कुंज महल में हुई चोरी के मामले को जल्द सुलझाने के लिए पुलिस प्रशासन हाथ पांव मार रहा है। जांच अफसरों की बड़ी फौज के साथ तफ्तीश शुरू की गई है। मगर अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


महल में बीतों दिनों में कौन-कौन बाहरी लोग आए, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। जिला शिमला के शातिर चोरों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। थाने के हिस्ट्रीशीटरों की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। प्रदेश के सभी पुलिस नाकों पर चोरी के सामान का विवरण भेजा गया है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध गाड़ी या व्यक्ति को तलाशी के बाद ही आगे जाने दिया जाए।
विज्ञापन


इसलिए कामयाब हुए चोर
शांति कुंज महल में पुलिस सिक्योरिटी न होने की वजह से चोर कामयाब हो गए। इससे इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोर इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ थे कि वहां पुलिस नहीं है और महल का मैनेजर भी मौजूद नहीं है। वहां केवल एक चौकीदार और उसकी पत्नी ही है। जानकारी के बाद ही चोर महल में दाखिल हुए। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी की अगुवाई में एसआईटी गठित
शिमला। मुख्यमंत्री के महल शांतिकुंज में चोरी के मामले में पुलिस प्रशासन ने स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। इसमें एएसपी (ग्रामीण) को इंचार्ज बनाया गया है। टीम में डीएसपी रामपुर, डीएसपी ठियोग, एसएचओ रामपुर, झाकड़ी और सराहन पुलिस चौकी प्रभारी टेक्निकल विंग के अधिकारी को शामिल किया है। एसपी शिमला भी देर शाम सराहन पहुंचे। उन्होंने नवनियुक्त एसआईटी की बैठक ली और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

पुलिस ने की छापेमारी
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सराहन स्थित पुश्तैनी महल शांतिकुंज में चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है। पुलिस 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। कई संदिग्ध जगहों पर छापामारी की गई है। महल के साथ रहने वाले प्रवासी मजदूरों के घरों की तलाशी ली गई है। पुलिस की कुछ टोलियां महल के साथ सेब बगीचों और जंगल में चोरी के सामान को खोजती रहीं। नाके लगाकर गाड़ियों की तलाशी भी ली गई, लेकिन मिला कुछ नहीं। जुन्गा से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी कई जगह से नमूने लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed