फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The girl swallowed poison when stopped from operating mobile at mandi himachal

मोबाइल चलाने से रोका तो युवती ने खा लिया जहर, ऐसे बची जान

Wed, 11 Mar 2020 07:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Mar 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
The girl swallowed poison when stopped from operating mobile at mandi himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र में युवती के आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। जोगिंद्रनगर अस्पताल में दाखिल युवती खतरे से बाहर है। पुलिस में दिए बयान में परिजनों ने कहा है कि मां ने बेटी को मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करने को लेकर डांट लगाई थी। थोड़ी देर बाद युवती की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। युवती ने गुस्से में आकर घर में रखे किसी कीटनाशक का सेवन कर लिया है।

विज्ञापन

 
बेटी की तबीयत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवती को बचा लिया है। युवती के परिजनों  ने बताया कि बेटी को मोबाइल की लत लगी है। मंगलवार को उसे जब डांट लगाई तो बेटी ने तैश में आकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर संदीप शर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed