{"_id":"5df250448ebc3e87f34d752d","slug":"the-game-of-cheating-started-in-the-name-of-kaun-banega-crorepati","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा करोड़पति के नाम से शुरू हुआ ठगी का खेल, ऐसे लाखों का चूना लगा रहे शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कौन बनेगा करोड़पति के नाम से शुरू हुआ ठगी का खेल, ऐसे लाखों का चूना लगा रहे शातिर
Fri, 13 Dec 2019 10:56 AM IST
Krishan Singh
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को झूठे जाल में फांसने के लिए शातिरों ने अब नया हथकंडा अपनाया है। शातिर लोगों को अब कौन बनेगा करोड़पति के माध्यम से ठगी का शिकार बना रहे हैं। मोबाइल पर मेसेज आ रहे हैं कि कौन बनेगा करोड़पति शो में इनाम निकला है। इनाम लाखों में बताया जा रहा है। शातिर इनाम का झांसा देकर लोगों की ईमेल, बैंक अकाउंट और अन्य जानकारी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने अपना नाम न छापने पर कहा कि अभी तक उसने 20 हजार रुपये ही इसमें गवाएं थे कि उसको शातिरों की ठगी का अहसास हो गया। शातिर उसे कभी टैक्स तो कभी कोई औपचारिकताएं बताकर पैसे की मांग कर रहे थे। 25 लाख रुपये का झांसा देकर 50 हजार रुपये की मांग करने लगे तो उन्हें इसका अहसास हुआ। उन्होंने अपना अकाउंट बंद करवा दिया।
विज्ञापन
अंजान संदेशों पर न करें विश्वास: डीएसपी
डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी अंजान संदेश का विश्वास न करें। घर बैठे किसी को कोई इनाम नहीं निकल सकता। खाते की जानकारी किसी को न दें।
विज्ञापन