मंडी: लिपिक की मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज, ग्रामीणों ने घेरा जंजैहली थाना
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:15 PM IST
सार
सराज मंडी के जंजैहली थाने के साथ लगते बखलाड़ गांव के 45 वर्षीय पद्म सिंह पुत्र स्व. उदय राम की लाश सोमवार उसके घर के साथ लगते नाले से मिली थी। पुलिस ने शुरू में मामले में 174 के तहत कार्रवाई की, लेकिन पत्नी ने हत्या की आशंका जाहिर की। आरोप लगाया कि ऊंची जाति के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिस पर पुलिस ने हत्या और एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
लिपिक की हत्या(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला