{"_id":"ee3a9b4d43907304577f745f45aa962d","slug":"the-body-of-young-woman-found-in-the-river-arm-and-leg-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिला युवती का शव, बाजू और टांग गायब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिला युवती का शव, बाजू और टांग गायब
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 30 Aug 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मंडी के चौहारघाटी की ऊहल नदी में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। हैरानी इस बात की है कि युवती की टांग और बाजू गायब है।
विज्ञापन
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवती की शिनाख्त करना है। इसके बाद ही खुलासा हो पाएगा कि युवती ने आत्महत्या की है या फिर उसकी मौत के पीछे कोई और साजिश है।
विज्ञापन
मामला टिक्कर पंचायत का है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नदी के किनारे एक शव को पानी में देखा। इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
लोगों ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
एसएचओ भीमसेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया युवती की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।