{"_id":"5ccfbeebbdec22072e6f6f28","slug":"tehsildar-arrested-for-beating-hrtc-bus-driver-dehra-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी को पास देने को लेकर एचआरटीसी चालक से मारपीट, तहसीलदार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गाड़ी को पास देने को लेकर एचआरटीसी चालक से मारपीट, तहसीलदार गिरफ्तार
Mon, 06 May 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 May 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी को पास देने के एक मामले में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल देहरा के पाईसा में बंदोबस्त विभाग के तहसीलदार और एचआरटीसी बस चालक में मारपीट हो गई। देहरा पुलिस ने एचआरटीसी चालक की शिकायत पर तहसीलदार और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल के अनुसार बंदोबस्त विभाग हमीरपुर में तैनात तहसीलदार की एचआरटीसी के देहरा डिपो की बणे दी हट्टी जा रही बस चालक के साथ पास को लेकर बहस हो गई। मामला बाद में मारपीट तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
एचआरटीसी चालक राजेंद्र ने तहसीलदार के खिलाफ उससे ड्यूटी के दौरान गालीगलौज और मारपीट के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने पाईसा निवासी तहसीलदार और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। चालक के साथ मारपीट के बाद देहरा डिपो के कर्मचारियों ने बस अड्डा में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन