फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teacher run away after teasing school girl in mandi himachal

छात्रा से छेड़छाड़ कर भागा शिक्षक, लोगों ने छह किमी दूर पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले किया

Sun, 21 Apr 2019 02:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/बलद्वाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/बलद्वाड़ा Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Apr 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
teacher run away after teasing school girl in mandi himachal
सांकेतिक तस्वीर
अपने ही स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकतें और छेड़खानी करके बाइक पर भागे शिक्षक को स्थानीय लोगों ने स्कूल से करीब छह किमी दूर पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच स्थानीय पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को धर दबोचा।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मंडी जिला के बलद्वाड़ा तहसील क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिक्षक पर आरोप है कि स्कूल में उसने छात्रा को अकेले देखा तो वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने विरोध किया, लेकिन जब बात हद से आगे बढ़ गई तो छात्रा ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। शिक्षक घबराते हुए कक्षा से बाहर निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घटना की जानकारी लगते ही मुख्याध्यापक ने पुलिस और एसएमसी को सूचना दी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक बाइक में भाग गया। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया। करीब छह किलोमीटर दूर जाकर शिक्षक को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक अनुबंध पर तीन साल से इसी स्कूल में है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी शिक्षक पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed