फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teacher came to school in drunken condition.

टल्ली होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, अभिभावकों ने दी चेतावनी

Tue, 23 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर) Updated Tue, 23 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teacher came to school in drunken condition.

नशे की हालत में एक टीचर स्कूल पहुंच गया। अभिभावकों को जैसे ही इसका पता चला वे भी स्कूल पहुंच गए। मामला हिमाचल के बिलासपुर का है। यहां नयना देवी क्षेत्र के एक स्कूल में शनिवार को शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचा। ऐसा नहीं की शिक्षक ने यह कारनामा पहली बार किया।

विज्ञापन


इससे पहले भी उनके खिलाफ इस तरह की शिकायतें मिल चुकी है। जानकारी के मुताबिक पंचायत प्रतिनिधि और एसएमसी सदस्य जब शिकायत के आधार पर स्कूल पहुंचे तो उक्त शिक्षक नशे की हालत में पाया गया। जब शिक्षक ही नशे में धुत हो कर स्कूल पहुंचे तो सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चों का भविष्य क्या होगा?
विज्ञापन


लोगों के अनुसार क्षेत्र के इस स्कूल शिक्षक पहली बार नहीं इससे पहले भी नशे की हालत में स्कूल पहुंच चुका है। इसकी पूर्व में भी शिकायत की गई है। वहीं शिक्षा उप निदेशक ने शिक्षक से भविष्य में ऐसा न करने के लिए लिखित रूप में पत्र लिया है। शनिवार को एक बार फिर जब शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचा तो अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने शिक्षक के इस कारनामे को देखते हुए बच्चों को स्कूल से निकालकर दूसरे स्कूल में दाखिल करवाने की चेतावनी दी है। शिकायत के आधार पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष आशा देवी, वार्ड पंच, गोपाल, चानू राम और पूर्व  प्रधान पप्पी स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षक को नशे की हालत में पाया है।


शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक पीसी वर्मा का कहना है कि उक्त शिक्षक को पहले भी चेतावनी दी गई है। अगर दोबारा शिक्षक स्कूल में इस हालत में आया है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed