फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sulabh toilets sweeper caught with 180 grams charas at chamba

चंबा में सुलभ शौचालय के सफाई कर्मचारी से पकड़ी 180 ग्राम चरस

Wed, 15 Jan 2020 12:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jan 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Sulabh toilets sweeper caught with 180 grams charas at chamba
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस थाना तीसा की टीम ने भंजराडू़ बस स्टैंड में सुलभ शौचालय में तैनात सफाई कर्मचारी को चरस सहित दबोचा है। पुलिस ने कर्मचारी के कब्जे से 180 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान अंकुश महाजन पुत्र वीरेंद्र महाजन, निवासी हरिपुर तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा तीसा थाना में दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को तीसा अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस थाना तीसा की टीम एएसआई प्रदीप सिंह की अगुवाई में भंजराड़ू़ बस स्टैंड में पैट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस सुलभ शौचालय के समीप पहुंची तो सुलभ शौचालय में तैनात सफाई कर्मचारी घबरा गया और एक लिफाफा फेंक दिया। पुलिस तुरंत सफाई कर्मचारी के पास पहुंची। पुलिस ने जब लिफाफा चैक किया तो उसके भीतर से 180 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed