{"_id":"5cbb3f40485c8218c88ccb8b1187555e","slug":"suicide-case-in-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालवालों से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालवालों से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
Updated Tue, 23 Feb 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मामला चंबा जिले का है। चुराह घाटी की सेईकोठी पंचायत के ओला गांव में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान ठाकुरी देवी पत्नी कर्म चंद के रूप में हुई है। ठाकुरी देवी का पति सेना में कार्यरत है और पुलिस ने महिला के भाई के बयान पर उसके ससुर व पति के खिलाफ प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिला के ससुर लैहणु राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के पति को गिरफ्तार करने के लिए भी पुलिस आगामी कदम उठा रही है। जानकारी अनुसार ठाकुरी देवी ने सोमवार रात को जहर खा लिया जिसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी। ठाकुरी देवी के भाई मोहन लाल ने पुलिस को बताया कि उसके भांजे का फोन आने पर वह अपनी बहन के घर पहुंचा तो उसकी बहन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मोहन लाल ने बताया कि करीब 12 साल पूर्व उसकी बहन की शादी कर्म चंद से हुई थी। शादी के चार-पांच साल बाद दोनों में टकराव रहने लगा था। ठाकुरी देवी का पति और ससुर दोनों उसे प्रताड़ित करते थे। जिसकी वजह से वह अक्सर परेशान रहती थी और इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के भाई के बयान के आधार पर भादंसं की धारा 306 व 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है। डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मामला काफी संगीन है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। जिसमें मौत की असली वजह का पता चल जाएगा।