फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide case at una.

एक फंदे से झूला तो दूसरा नदी में डूब गया

Sat, 25 Apr 2015 10:51 PM IST
Updated Sat, 25 Apr 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
suicide case at una.

मौत कब और कैसे आ जाए, इसका कोई पता नहीं चलता। ऐसे ही दो मामले हिमाचल में सामने आए हैं। पहला मामला हिमाचल के कुल्लू का है। यहां आनी में दोस्तों के साथ गाड़ी धोने गए युवक की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। घटना आनी की छियूंरा खड्ड की है। बारिश के कारण खड्ड का जलस्तर बढ़ा है। ऐसे में युवक को नहीं बचाया सका।

विज्ञापन


इसकी पहचान विनोद कुमार (28) कुंगश पंचायत के चेवड़ी गांव के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक गाड़ी धोते समय खड्ड से कुछ दूरी पर शौच करने चला गया। इसी दौरान इसका पैर फिसला और पानी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


काफी देर तक जब विनोद नहीं लौटा तो दोस्तों ने तलाश शुरू की। इन्होंने देखा कि विनोद खड्ड में बह रहा है। दोस्तों ने युवक को खड्ड से बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस को भी सूचित किया गया। 108 एंबुलेंस मौके पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने लगा लिया फंदा

suicide case at una.

वहीं दूसरा मामला जिला ऊना के अंब का है। यहां दियाड़ा गांव में एक 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दियाड़ा निवासी मनमोहन सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक ने शुक्रवार को अपने घर के एक कमरे में फंदा लगा लिया था। जबकि परिजनों को भी इसका पता शनिवार को ही चल पाया। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि की अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

इसके गायब होने पर पहले परिजनों ने उसे कई जगह तलाश किया। हालांकि जिस कमरे में मनमोहन ने फंदा लगाया, वहां भी परिजनों ने उसे खोजा। लेकिन किसी का ध्यान ऊपर छत पर लटक रहे मनमोहन की ओर नहीं गया। शनिवार सुबह परिवार के ही किसी सदस्य ने उसे फंदे पर झूलते देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों से पंचायत प्रधान को सूचित किया और पुलिस को सूचना दी। युवक ने डीजल मैकेनिक का कोर्स कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed