{"_id":"5db6eeac8ebc3e012c654ac7","slug":"students-accused-of-molesting-national-award-winning-teacher-rohru-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षक पर छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षक पर छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Mon, 28 Oct 2019 07:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Oct 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर के एक राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षक पर उसी स्कूल की आठ छात्राओं ने छेड़छाड़ की शिकायत की है। स्कूल प्रधानाचार्य ने यौन उत्पीड़न कमेटी से इसकी जांच कराई और उसकी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेज दी। आरोपी शिक्षक टिक्कर पंचायत का रहने वाला है। रोहड़ू थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामला 23 अक्तूबर को तब समय सामने आया, जब स्कूल की आठ छात्राओं ने स्कूल में तैनात शिक्षिकाओं के समक्ष शिक्षक संजय देष्टा के खिलाफ अश्लील व्यवहार की शिकायत की। शिक्षिकाओं ने इस मामले में छात्राओं के आरोपों के बारे में प्रिंसिपल को जानकारी दी। प्रिंसिपल ने मामले की छानबीन के लिए स्कूल में बनी यौन उत्पीड़न कमेटी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कमेटी ने पीड़ित छात्राओं के लिखित बयान लेकर रिपोर्ट प्रिंसिपल को सौंपी।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने 25 अक्तूबर को मामले की शिकायत टिक्कर पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने भी पीड़ित छात्राओं के बयान लिए। संवेदनशील मामले को देखते हुए पुलिस थाने से जांच अधिकारी टिक्कर भेजा गया। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने स्वयं स्कूल आकर मामले की पड़ताल की। सोमवार शाम आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया
विज्ञापन
छात्राओं के आरोपों के आधार पर शिक्षक के खिलाफ पुलिस थाना रोहडू में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। - सुनील नेगी, डीएसपी रोहड़ू