फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Student made drama of his own Kidnapping in una himachal

छात्र ने रचा अपने ही अपहरण का नाटक, खूब दौड़ाई पुलिस

Sat, 15 Jun 2019 04:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Jun 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Student made drama of his own Kidnapping in una himachal
अपहरण मामले में लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ऊना जिले के एक गांव के छात्र ने अपने ही अपहरण का कुछ ऐसा नाटक रचा कि लोग दंग रह गए। इसके चलते पुलिस और स्कूल प्रशासन काफी देर तक उलझे रहे। सरकारी स्कूल में दसवीं में पढ़ने वाला छात्र घर से वर्दी पहनकर स्कूल के लिए सुबह सात बजे निकला।

विज्ञापन


वह रोज की तरह अकेले पैदल ही जा रहा था। फिर न जाने उसके मन में क्या आया कि उसने सुनसान जगह पर स्कूल न जाने की ठान ली। अपने हाथ स्कूल टाई से, रुमाल से मुंह और पैर जंगली घास की बेल से बांध लिए।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे पशु चरा रही एक वृद्ध औरत ने छात्र को देखा। उसने छात्र के हाथ मुंह खोले और छात्र की सूचना स्कूल में दी। जब स्कूल प्रशासन उसे लेने पहुंचा और तो उसने गुरुजनों को भी नाटकीय कहानी सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे स्कूल आते समय सुबह सात बजे रोक लिया। उसे जंगल की तरफ एक सुनसान जगह में ले गए। फिर उन्होंने उसका मुंह उसके ही रुमाल से बांध दिया, जबकि दोनों हाथ उसकी टाई से और पैर भी जंगली बेल से बांध दिए।

छात्र ने ऐसे उगला पूरा राज

उसने बताया कि कुछ देर तक आरोपी वहीं पर रहे और किसी से फोन पर बातें करते रहे, लेकिन फिर अचानक उसे छोड़ कर भाग निकले। वो तीन घंटे बाद लगभग 10 बजे सरकता हुआ थोड़ा रास्ते की तरफ पहुंचा।

वहां पशु चरा रही बुजुर्ग महिला ने उसे देखा। स्कूल प्रशासन ने नाटकीय आपबीती सुनने के बाद घटना की पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी। कुछ देर बाद पंचायत पदाधिकारी भी चौकी पहुंच गए। एक पुलिस अधिकारी की अगुवाई में घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची और बयान लेना शुरू कर दिए।

पुलिस के समक्ष जब छात्र बार-बार बयान बदलने लगा तो पुलिस अधिकारी को शक हुआ। जब उन्होंने उसका पिछला स्कूल रिकॉर्ड देखा तो पाया कि छात्र अक्सर स्कूल से नदारद मिला। इस पर पुलिस ने थोड़ी सख्ती से सच बताने के लिए कहा तो उसने सब कुछ उगल दिया। 

झूठा नाटक करने की गलती मानी

अपने अपहरण का झूठा नाटक करने की गलती भी मान ली। साथ ही भविष्य में इसे न दोहराने की बात की। पुलिस और स्कूल प्रशासन को इस छात्र ने खूब छकाया, जहां अन्य बच्चों की पढ़ाई कुछ हद तक खराब हुई, वहीं पुलिस को भी माथापच्ची करनी पड़ी। 

एसएचओ सुशील कुमार का कहना है कि शुक्रवार को पुलिस को एक सरकारी स्कूल के छात्र को दो युवकों द्वारा सुनसान जगह पर ले जाकर बांधने की शिकायत मिली थी। इसकी छानबीन की। पुलिस जांच में छात्र ने झूठा नाटक करने की गलती कबूल ली। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने उसके भविष्य को ध्यान में रखते छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed