फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   student killed in road accident at una.

ट्रक की चपेट में आया स्कूटर सवार छात्र, अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 06 Apr 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 06 Apr 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
student killed in road accident at una.
कॉलेज रोड स्थित पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार छात्र की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

ऊना जिला मुख्यालय के कॉलेज रोड स्थित पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित बस्सी निवासी नगनोली के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोहित अपने स्कूटर पर जा रहा था। इसी दौरान नंगल की तरफ से आ रहे ट्रक से स्कूटर की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में रोहित बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि स्कूटर ट्रक के नीचे आने से चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन


घायल को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन, सिर और टांगों में गंभीर चोटें लगने से रोहित ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक जमा दो का छात्र था। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed