Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married woman dies after consuming poisonous substance

Sambhal News: जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after consuming poisonous substance
रजबपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत हो गई। दो अस्पतालों में उपचार के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी। शुक्रवार दोपहर मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया गया कि बृहस्पतिवार को किसान की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन से हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर परिजनों में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसे गजरौला स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद शुक्रवार दोपहर विवाहिता ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed