{"_id":"5f9d7df40acef47c162361cd","slug":"son-killed-father-by-slamming-head-on-wall-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर दीवार पर पटककर बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिर दीवार पर पटककर बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 01 Nov 2020 11:51 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
किसी बात पर कहासुनी के बाद बेटे ने पिता से मारपीट कर सिर दीवार पर पटककर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार देर रात हिमाचल के बिलासपुर जिले के नई सारली गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पहले भी पुलिस 107/151 में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात राजकुमार व उसके पिता सुखराम (62) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। राजकुमार नशे की हालत में था। परिवार के अन्य सदस्यों ने सुखराम को शनिवार सुबह उस समय देखा, जब काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं आए। परिवारजनों से सुखराम को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन बुजुर्ग ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम एसएचओ यशवंत की अगुवाई में मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों से बात की। पुलिस ने गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन