फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   some one set bike fire in fornt of police station.

थाने के सामने जला दी पुलिस की मोटरसाइकिलें

Tue, 04 Nov 2014 09:33 AM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
some one set bike fire in fornt of police station.

पुलिस से बेखौक कुछ बदमाशों ने थाने के बाहर खड़ी पुलिस और होमगार्ड जवानों की दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। घटना थाने से महज 15 मीटर की दूरी पर हुई। ये वारदात किसने अंजाम दी। इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


घ्ाटना जिला चंबा के भरमौर इलाके की है। यहां गुंडा तत्वों की दबंगगिरी इतनी बढ़ गई है कि वे अब पुलिस थाने को भी निशाना बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। देर रात शरारती तत्वों ने एक पुलिस और एक होमगार्ड जवान की मोटरसाइकिल जला डाली।
विज्ञापन


इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब दोनों मोटर साइकिल थाने के बाहर खड़ी थी।

फरार चल रहे हैं आरोपी

some one set bike fire in fornt of police station.

पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब दस बजे शरारती तत्वों ने थाने के बाहर बनाए गए एक अस्थायी शेड में आग लगा दी। यह जगह थाने से महज 15 मीटर की दूरी पर है। आग की चपेट में आने से पुलिस के दो मोटरसाइकिल व अन्य सामान जल गया है।

इसमें मोटरसाइकिल (नंबर एचपी 48-7436) व गृहरक्षक सुरेश कुमार की नई मोटरसाइकिल जिस पर अभी नंबर भी नहीं लगा था दोनों जल गई हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। भरमौर थाना के सब इंसपेक्टर जगरूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed