{"_id":"349d1be8912628ee1fae05302a0ade42","slug":"shopkeeper-murdered-at-nahan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी वाले की निर्मम हत्या, चाकू से गोदकर मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी वाले की निर्मम हत्या, चाकू से गोदकर मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Wed, 23 Sep 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
नाहन के तहत बनकला पंचायत के रखणी गांव के एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से गोदकर निर्मम हत्या की गई है। सब्जी विक्रेता रविवार शाम से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार नरेंद्र दत्त (39) पुत्र प्रताप चंद गांव रखणी पंचायत बनकला शंभूवाला बाजार में सब्जी की दुकान करता था। उसकी पत्नी मीरा कुमारी रखणी गांव की वार्ड मेंबर है। परिजनों ने बताया कि बीती रविवार शाम को नरेंद्र दत्त ने अपने बड़े भाई को फोन करके बताया कि उसने सोमवार सुबह सब्जी लेने पांवटा मंडी जाना है, इसलिए वह घर नहीं आकर शंभूवाला में रहेगा।
विज्ञापन
लेकिन सोमवार सुबह जब उसकी दुकान नहीं खुली तो उसके बच्चों एवं पत्नी ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। नरेंद्र का मोबाइल स्वीच ऑफ चल रहा था। परिवार के सदस्य उसे ढूंढने के लिए पांवटा सब्जी मंडी तक चले गए। सोमवार को पूरे दिन ढूंढने के बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। मंगलवार सुबह शंभूवाला-बनकला मार्ग पर एक स्टोन क्रेशर के समीप नरेंद्र का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
उसके शरीर पर तेजधार हथियार के निशान हैं और उसे घसीटकर वहां फेंका गया है। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सौम्या साम्बशिवन एवं एएसपी विनोद धीमान पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल से सभी साक्ष्यों को जुटाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।