फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: Uncle shot at nephew in mutual dispute, accused arrested

आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे पर चला दी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Apr 2021 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नेरवा (रोहडू)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरवा (रोहडू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Apr 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla: Uncle shot at nephew in mutual dispute, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर

आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे पर बंदूक से गोली चला दी। टांग में गोली लगने से भतीजा बुरी तरह घायल हो गया है। उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा की टिकरी पंचायत के हिमग्राम में बीते बुधवार रात को 11 बजे यह घटना हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर घायल ललित कुमार की शिकायत पर आरोपी पदम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बंदूक भी कब्जे में ले ली है। नेरवा पुलिस थाने में दी शिकायत में ललित कुमार ने आरोपी चाचा पर आरोप लगाया है कि वह उसकी गूंगी बहन के साथ गाली-गलौज कर रहा था।

विज्ञापन


वह आरोपी को समझाने उसके घर गया था। इसके बाद जब वह वापस अपने घर आ रहा था तो आरोपी ने बंदूक से उस पर गोली चला दी। गोली उसकी टांग में लगी। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद ललित को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।  उधर, एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने बताया कि नेरवा थाने में मामला दर्ज कर आरोपी पदम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed