फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla news: undertrial accused escape from police custody in shimla himachal pradesh

शिमला: पेशी के लिए लाया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार

Wed, 17 Nov 2021 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Nov 2021 07:59 PM IST
सार

फरार विचाराधीन कैदी ने 30 जुलाई, 2020 को उपमंडल ठियोग में सास से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। हत्यारोपी एक साल से कंडा जेल में अंडर ट्रायल पर बंदी था।

विज्ञापन
shimla news: undertrial accused escape from police custody in shimla himachal pradesh
आरोपी डाडी राम उर्फ सागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालूगंज थाना क्षेत्र से हत्या मामले का विचाराधीन कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी की पहचान डाडी राम उर्फ सागर (37) पुत्र टिलू चंद नेपाल निवासी के तौर पर हुई है। वह बुधवार सुबह 11 बजे चक्कर कोर्ट में पेश करने ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर भाग गया। देर रात तक आरोपी का सुराग नहीं लगा है। शिमला पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन


फरार विचाराधीन कैदी ने 30 जुलाई, 2020 को उपमंडल ठियोग में सास से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। हत्यारोपी एक साल से कंडा जेल में अंडर ट्रायल पर बंदी था। बुधवार सुबह उसे अदालत में पेश करने के लिए चक्कर कोर्ट लाया जा रहा था। इस बीच, तवी मोड़ के पास बस से उतरे सिपाहियों की मौजूदगी में सड़क से जंगल की तरफ छलांग लगाकर भाग गया। 
विज्ञापन


बुधवार को दिन भर पुलिस टीमें उसे ढूंढती रहीं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने क्षेत्र के प्रधानों के अलावा आम जनता से भी हत्या आरोपी को ढूंढने में मदद की अपील की है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि शहर की नाकाबंदी कर कैदी को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं। आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। शिमला के लिए आने और यहां से जाने वाली ट्रेनों को भी चेक किया जा रहा है। संबंधित थानों के अलावा जिलों की पुलिस को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी की दोनों बाजू पर बना है टैटू
फरार हत्यारोपी डाडी राम का कद 5 फुट 3 इंच है। सिर पर नीले रंग की टोपी पहनी है। सफेद काला धारीधार हुड और गहरा नीले रंग का लोअर पहना है। नीले कपड़े के जूते जिनका तला सफेद है। पहचान के निशान दोनों हाथों पर टैटू बने हैं। बाएं हाथ में कट का निशान है। दाहनी बाजू पर अंग्रेजी में डाडी चंद लिखा है। माथे पर नाक से ऊपर पुरानी चोट का निशान है। बालूगंज पुलिस के 0177-2830193, 88947-28013 नंबरों पर इसकी सूचना दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed