फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: escaped prisoner re-arrested in shimla Himachal Pradesh

शिमला: तारादेवी जंगल में ड्रोन की मदद से पकड़ा फरार कैदी

Fri, 19 Nov 2021 07:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 19 Nov 2021 07:19 PM IST
सार

ड्रोन की आवाज सुनकर कैदी पेड़ों के पीछे छिप गया था। काफी समय बाद कैदी दोबारा दिखाई दिया। इस पर पुलिस टीमों ने आपस में फोन पर कैदी के बारे में सूचना दी। पुलिस को देखकर कैदी घने जंगल की तरफ  भाग गया और ढांक से कूद गया। पुलिस जवानों ने भी ढांक में छलांग लगाकर नाले से कैदी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Shimla News: escaped prisoner re-arrested in shimla Himachal Pradesh
विचाराधीन कैदी जंगल से गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस हिरासत से फरार विचाराधीन कैदी को 48 घंटे के भीतर ड्रोन की मदद से पकड़ लिया गया है। कैदी डाडी राम उर्फ  सागर (37) पुत्र टिलू चंद, जिला जजरकोट आंचल बेरी, नेपाल निवासी तारादेवी के जंगल से पुलिस की गिरफ्त में आया। वह 17 नवंबर को सुबह 11 बजे चक्कर कोर्ट में पेशी के लिए लाते समय तवी मोड़ से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग गया था।

विज्ञापन


वीरवार को भी पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को ड्रोन की मदद से पुलिस टीमों ने तारा देवी, शोघी तथा आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। कैदी तारादेवी माता मंदिर के पास लगे टावरों के नीचे घने जंगल में दिखाई दिया। पुलिस कर्मचारियों के साथ खोजी कुत्ते उस दिशा में भेजे गए। थाना से गठित टीमों, त्वरित प्रतिक्रिया दल तथा छठी भारतीय रिजर्व वाहिनी के कर्मचारियों ने पूरे जंगल की घेराबंदी कर दी। 
विज्ञापन


ड्रोन की आवाज सुनकर कैदी पेड़ों के पीछे छिप गया था। काफी समय बाद कैदी दोबारा दिखाई दिया। इस पर पुलिस टीमों ने आपस में फोन पर कैदी के बारे में सूचना दी। पुलिस को देखकर कैदी घने जंगल की तरफ  भाग गया और ढांक से कूद गया। पुलिस जवानों ने भी ढांक में छलांग लगाकर नाले से कैदी को पकड़ लिया। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि कैदी को तारादेवी के जंगल से पकड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
फरार विचाराधीन कैदी ने 30 जुलाई, 2020 को उपमंडल ठियोग में सास से दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। हत्यारोपी एक साल से केंद्रीय कारागार कंडा में अंडर ट्रायल पर बंदी था। बुधवार सुबह उसे अदालत में पेश करने के लिए चक्कर कोर्ट लाया जा रहा था। तवी मोड़ के पास बस से उतरने के बाद पुलिस हिरासत से भागकर सड़क से जंगल की तरफ कूदकर फरार हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed