फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sex racket busted in shimla at massage parlour

शिमला में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Sun, 18 Nov 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 18 Nov 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
sex racket busted in shimla at massage parlour

राजधानी शिमला में मालरोड पर सेक्स रैकेट का एक हाई प्रोफाइल मामला पकड़ा है। इसमें एक विदेशी युवती भी पकड़ी गई। एडीएम लॉ एंड आर्डर, डीएसपी सिटी, दो महिला कांस्टेबल और एक एएसआई की मौजूदगी में पुलिस ने इस रैकेट में शामिल छह युवतियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवती थाईलैंड, तीन मणिपुर और तीन दिल्ली की रहने  वाली हैं। जिस्म फरोशी का यह धंधा मालरोड से सटे एक मसाज सेंटर में चल रहा था। इसमें सेंटर के प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि मालरोड के पास एक मसाज सेंटर में जिस्म फरोशी का धंधा चला हुआ। इसके बाद पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने एक व्यक्ति को इस सेंटर में ग्राहक बनाकर भेजा। पुलिस ने इस व्यक्ति के कपड़ों में इलेक्ट्रानिक चिप लगा रखी थी ताकि अंदर की सारी बातें रिकॉर्ड होने के साथ बाहर सादी वर्दी में घूम रही पुलिस टीम सुन सके। ग्राहक बनाकर भेजे व्यक्ति के पास पैसे भी पुलिस ने दे रखे थे। इन नोटों के सिरीज नंबर पुलिस ने दर्जकर रखे थे।

विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

sex racket busted in shimla at massage parlour

अंदर भेजे व्यक्ति ने जब आरोपियों से बात की तथा इस धंधे से संबंधित तमाम बातों का खुलासा हुआ तो पुलिस ने रात करीब दस बजे मसाज सेंटर में दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पुलिस द्वारा दिए गए नोट भी युवतियों से बरामद किए गए। यही नहीं मौके से इंटरनेशनल करेंसी भी बरामद हुई है। कार्रवाई कर रही टीम का नेतृत्व डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने किया। इस टीम में इंस्पेक्टर विकास, एक एएसआई, दो महिला कांस्टेबल शामिल थीं। 

डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि शहर में किसी भी तरह के गलत काम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जिस्म फरोशी के धंधे में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिला पुलिस की मौजूदगी में कुछ युवतियों को पकड़ा गया है तथा यह पूरी कार्रवाई एडीएम लॉ एंड आर्डर प्रभा राजीव और डीएसपी हेड क्वार्टर प्रमोद शुक्ला की मौजूदगी में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed