फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sex racket at shimla, demand on mobile.

कम उम्र के ज्यादा पैसे, मोबाइल पर लगती थी जिस्म की बोली

Wed, 22 Jul 2015 02:47 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 02:47 PM IST
विज्ञापन
sex racket at shimla, demand on mobile.

शिमला के शोघी के एक होटल से पकड़े गए सेक्स रैकेट से हत्थे चढ़े आरोपी हर रोज नए खुलासे कर रहे हैं। दरअसल सेक्स का ये कारोबार मोबाइल नेटवर्क के जरिए चल रहा था। रैकेट की सगरना मोबाइल व्हाट्सअप आदि से ये पूरा कारोबार चला रही थी।

विज्ञापन


यदि किसी को इनकी सर्विस लेनी होती थी तो वे इन्हें कॉल कर संपर्क करते थे। ग्राहक के कहने पर ये लड़कियों की फोटो मोबाइल के जरिए उन तक पहुंचा देती थी। इसमें हर उम्र की लड़की का पूरा ब्यौरा दिया जाता था। हर लड़की का अलग रेट था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है जितनी कम उम्र की लड़की होती, उसकी डिमांड उतनी ज्यादा थी। सेक्स रैकेट की सरगना प्रीति का दलालों को दो टूक जवाब रहता था कि जितना पैसा दोगे उतनी ही खूबसूरत लड़की पेश कर दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर ऐसे होती थी सौदेबाजी

sex racket at shimla, demand on mobile.

ग्राहक की जेब को देखकर कमसिन लड़कियों से लेकर अधेड़ उम्र की बार बालाओं के जिस्म का सौदा प्रीति चुटकियों में करवा देती। ग्राहक को संतुष्ट करने के लिए वह प्रोफेशनल तरीके से काम करती। मोबाइल पर लड़कियों के फोटो भेजती फिर जिस फोटो पर ग्राहक क्लिक करता उस पर सौदेबाजी पूरी होने पर बार बाला को भेज दिया जाता।

ग्राहक को घंटे दिन के हिसाब से सर्विस दी जा रही थी। पुलिस के पास इस मामले में कई पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। इस सेक्स रैकेट से जुड़े गहरे रहस्यों से 32 मोबाइल पर्दा हटाएंगे। ये पुलिस के पास है। सेक्स रैकेट की सरगना प्रीति और दलालों सहित बार बालाओं के मोबाइल पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।

कई राज्यों में चल रहा है कारोबार

sex racket at shimla, demand on mobile.

मोबाइल के जरिये ही इनका पूरा नेटवर्क उतर भारत के कई राज्यों में चल रहा था। होटलों में डांस पार्टी के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं। देह व्यापार के तार पंजाब से जुड़े हैं। शोघी के जिस होटल में इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है वहां शनिवार को किसी दूसरे गिरोह की बार बालाएं भी मौजूद थीं। पैसों के लेनदेन को लेकर उनकी बात नहीं बनी तो वह शनिवार रात को ही वहां से निकल गईं।

तब दलाल ने लुधियाना की किंग पिन प्रीति से संपर्क किया और उससे तुरंत सात बार बालाओं को शिमला भेजने के लिए कहा। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। होटल लीज के दस्तावेजों को खंगाला जाएगा। कब्जे में लिए मोबाइल से भी इस मामले से जुड़े कई तथ्य सामने आ सकते हैं। आरोपियों से पूछताछ चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed