{"_id":"58e3c7c34f1c1b41485b419d","slug":"sex-racket-at-manali-police-arrest-3-girls-from-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट: मनाली के निजी होटल से तीन लड़कियों समेत 6 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेट: मनाली के निजी होटल से तीन लड़कियों समेत 6 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 05 Apr 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मैकलोडगंज में सेक्स रैकेट के पर्दाफाश के बाद अब जिला पुलिस ने पर्यटन स्थली मनाली से तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो दलाल भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले के तार कई जगहों से जुड़े हुए हैं और देह व्यापार के धंधे में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में 25 मार्च को मैकलोडगंज से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने जिला कुल्लू के मनाली स्थित एक निजी होटल में छापामारी कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इनमें तीन युवतियां और एक युवक शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में मनाली निवासी टैक्सी ड्राइवर तेज सिंह, पंजाब के शहर लुधियाना की 2 युवतियां और यूपी की एक लड़की शामिल है। एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में मनाली में एक निजी होटल में छापामारी कर उत्तर प्रदेश की 22 वर्षीय लड़की को बरामद कर 2 महिलाओं, एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 दलाल भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनसे पूछताछ के बाद सूबे के पर्यटन स्थलों में लंबे अरसे से चलाए जा रहे देह व्यापार के सुनियोजित रैकेट का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।