फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sex determination clinic busted in Solan Baddi himachal pradesh.

भ्रूण जांच का भंडाफोड़, 25 हजार में होता था सौदा

Tue, 05 Jan 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Tue, 05 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sex determination clinic busted in Solan Baddi himachal pradesh.

बद्दी के एक निजी चिकित्सालय में पैसे लेकर भ्रूण की जांच का मामला सामने आया है। चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक पर आरोप हैं कि उसने भ्रूण की जांच कराने के लिए 25 हजार की रकम ली। ऐन वक्त पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार कर उसे रंगे हाथ दबोचा।

विज्ञापन


इस दौरान भ्रूण जांच कर रही महिला चिकित्सक ने खूब हंगामा मचाया। आरोप है कि कपड़े फाड़कर उसने मौके पर मौजूद जिंद के डिप्टी सीएम के सामने हंगामा कर दिया। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग को इस बारे शिकायत मिली थी।
विज्ञापन


जिंद के डिप्टी सीएमओ को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा गया। डिप्टी सीएमओ ने उपायुक्त सोलन, एसपी बद्दी, एसडीएम नालागढ़ तथा बीएमओ नालागढ़ से संपर्क कर उनसे यहां पर छापा मारने की मंजूरी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 हजार में होता था सौदा- जिंद के डिप्टी सीएमओ डा. सतीश सुलेख, नर्सिंग आफिसर ऊषा जताना, कर्मी नरेद्र अत्री की टीम ने यहां पर सोमवार को जाल बिछाया। ऊषा जताना यहां पर ग्राहक बन कर गई। वह अपने साथ एक गर्भवती महिला को ले गई। उन्होंने चिकित्सालय के रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारी से इस बारे में बातचीत की।

जिस पर कर्मचारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि 11 बजे उन्हें 25 हजार रुपये जमा कराने होंगे। ऊषा जताना ने 25 हजार रुपये जमा करा दिए। इस बीच जैसे ही चिकित्सक उसकी जांच करने लगी। तो डिप्टी सीएम सतीश कुमार मौके पर पहुंच गए।

बचाने के लिए राजनेताओं का दवाब-
मौके पर महिला चिकित्सक भ्रूण की जांच कर रही थी। अधिकारियों के वहां पहुंचते ही उसके हाथ पांव फूल गए। इस दौरान नेताओं का दबाव भी बनाया गया। मौके पर मौजूद डिप्टी सीएमओ ने यह भी बताया कि महिला चिकित्सक ने अपने कपड़े फाड़ लिए।


डिप्टी सीएमओ के साथ पुलिस टीम भी मौजूद थी। वहीं एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed