फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   session court send baba amardev on three day police remand

विवादित बाबा का तीन दिन रिमांड, CID उगलवाएगी पैतृक गांव का राज

Mon, 05 Jun 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 05 Jun 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
session court send baba amardev on three day police remand

विवादित बाबा अमरदेव को सोलन सत्र न्यायाधीश ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान बाबा शिमला में सीआईडी की गिरफ्त में रहेंगे। इस दौरान सीआईडी बाबा से उन सभी सवालों के जवाब तलाशेगी, जिनका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। रविवार को बाबा की हिरासत के चौबीस घंटे पूरे होने के बाद सीआईडी ने उसे सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। 

विज्ञापन



जहां न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बाबा को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश सुनाए। बाबा ने जमानत की गुजारिश की थी लेकिन, इसे न्यायाधीश ने स्वीकार नहीं किया। फैसला आते ही सीआईडी बाबा को गिरफ्तार कर शिमला ले गई है।

विज्ञापन

जीवन पर नहीं किया अब तक कोई खुलासा

session court send baba amardev on three day police remand

गौर हो कि इससे पूर्व शनिवार को सेशन कोर्ट ने बाबा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके तुरंत बाद सीआईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। सीआईडी ने बाबा से कड़ी पूछताछ की है लेकिन इस पूछताछ में बाबा ने अपनी पैतृक जगह और हरियाणा में दीक्षा ग्रहण करने से पूर्व के जीवन पर कोई खुलासा नहीं किया है। 

जबकि, सीआईडी इन सारी बातों को खंगालने में लगी है। इस संबंध में आईजी जहूर जैदी का कहना है कि कोर्ट ने अमरदेव को तीन दिन का रिमांड दिया है। इस दौरान बाबा से कड़ी पूछताछ की जाएगी और इस केस से जुड़े सभी सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed