फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school manager beaten a student badly at hamirpur hp

स्कूल प्रबंधक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी पड़े चोट के निशान

Sat, 03 Feb 2018 01:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बड़सर(हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, बड़सर(हमीरपुर) Updated Sat, 03 Feb 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
school manager beaten a student badly at hamirpur hp

उपमंडल बड़सर के एक नामी प्राइवेट स्कूल प्रबंधक के खिलाफ नाबालिग छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार छात्र को इस कदर पीटा गया कि उसकी गर्दन और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान बन गए हैं। 

विज्ञापन


पिटाई की वजह कुछ छात्रों के हुड़दंग को बताया जा रहा है, जिससे आपा खोकर प्रबंधक ने नवमीं कक्षा के छात्र की वाइपर से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान वाइपर के टुकड़े तक हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पीड़ित छात्र के पिता और मामले में शिकायतकर्ता पवन कुमार निवासी गांव गनोह राजपूतां ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नवमीं कक्षा से आवाजें आने पर स्कूल प्रबंधक ने उनके बेटे को बेहरमी से पीटना शुरू कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई से छात्र को आया चक्कर

school manager beaten a student badly at hamirpur hp

प्रबंधक कह रहे थे उसने गाली गलौज किया है। स्कूल प्रबंधक ने वाइपर से उसकी गर्दन, बाजू, टांगों व प्राइवेट पार्ट पर वार किए। पिटाई से छात्र को चक्कर आ गया। इसके बाद दूसरे अध्यापक छात्र को ऑडिटोरियम कक्ष में ले गए और मालिश करने लगे।

घायल छात्र को दिन भर प्रधानाचार्य कक्ष में रखा गया। तीन बजे छुट्टी होने के बाद छात्र के घर पहुंचने पर अभिभावकों को घटना का पता चला। उधर, डीएसपी बड़सर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने छात्र का मेडिकल करवाकर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, स्कूल प्रबंधक का मोबाइल स्विच ऑफ होने से इस बारे में बात नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed