फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Scholarship Scam: CBI again raided in Una, managers of private universities questioned

छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई की ऊना में फिर दबिश, निजी विवि के प्रबंधकों से पूछताछ

Sat, 24 Aug 2019 10:27 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Aug 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Scholarship Scam: CBI again raided in Una, managers of private universities questioned
प्रतीकात्मक तस्वीर

250 के छात्रवृत्ति घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बार फिर ऊना में दबिश दी है। इस दौरान सीबीआई की टीम ने वीवार निजी विवि प्रबंधकों से पूछताछ की है। साथ ही टीम ने घोटाले से संबंधित बैंकों के अधिकारियों से भी लंबी पूछताछ की। सीबीआई की गुरुवार देर शाम को यहां पहुंची। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक बैंक प्रबंधकों से पूरे मामले को लेकर लंबी पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन


इसमें करोड़ों के घोटाले को लेकर सवाल जवाब किए गए हैं। जांच में पता चला है कि विवि के करीब 42 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति को गैरकानूनी तरीके से हड़प लिया गया है। इसको लेकर विवि में एडमिशन के समय पर भी बैंक अकाउंट से संबंधित दस्तावेजों को भी भरवा लिया गया था। इसके बाद सरकार से छात्रवृत्ति की रकम आने पर उसे इन्हीं वाउचरों का इस्तेमाल कर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


विवि में जांच के दौरान बैंक से संबंधित वाउचर और फार्म भी मिले हैं। इसको सीबीआई ने अपने कब्जे में ले लिया है। इससे पहले हुई जांच में सीबीआई ने घोटाले से संबंधित छात्रों से भी उनके हस्ताक्षर और अन्य पहलुओं को लेकर बयान दर्ज कर लिए हैं। शिक्षा विभाग में सामने आए ढाई करोड़ के फर्जीवाड़े में प्रदेश सहित देश के कई राज्यों की निजी विश्वविद्यालयों ने प्रदेश के गरीब और अन्य वर्गों के छात्रों को मिलने वाली करोड़ों की छात्रवृत्ति को हड़प लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। इस मामले में प्रदेश के हजारों छात्र शिकार हुए हैं। यही नहीं, कई विद्यार्थियों की बिना छात्रवृत्ति के पढ़ाई तक छूट गई। मामले को सीबीआई गहनता से पड़ताल कर रही है और आने वाले समय में कई और विवि के प्रबंधक और बैंकों के तत्कालीन अधिकारी इसकी जद में आएंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed