फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Robber bride who got married by changing name arrested, police busted gang

नाम बदलकर शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश

Thu, 24 Jun 2021 10:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Jun 2021 10:03 PM IST
सार

गिरोह में शामिल युवती (लुटेरी दुल्हन) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती के खिलाफ हरियाणा के चंडी मंदिर थाना में भी ऐसी ही धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज है। सिरमौर पुलिस ने मामले में सात और लोगों को नामजद कर छानबीन तेज कर दी है।

विज्ञापन
Robber bride who got married by changing name arrested, police busted gang
शादी(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सिरमौर पुलिस ने विवाह के नाम पर वर पक्ष से धोखाधड़ी कर आभूषण और पैसे ऐंठने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के लोग शातिराना अंदाज में ठगी करते थे। युवती का नाम और पहचान बदल बतौर दुल्हन विवाह कराकर ठगी को अंजाम देते रहे।  हरियाणा के एक पीडि़त व्यक्ति की शिकायत के बाद पुलिस ने यह खुलासा किया। गिरोह में शामिल युवती (लुटेरी दुल्हन) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी युवती के खिलाफ हरियाणा के चंडी मंदिर थाना में भी ऐसी ही धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज है। सिरमौर पुलिस ने मामले में सात और लोगों को नामजद कर छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा के थाना बिलासपुर (जिला यमुनानगर) के ग्राम पीपलीवाला निवासी बब्बर सिंह पुत्र महावीर सिंह ने पांवटा थाना में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बब्बर सिंह ने पुलिस को बताया कि हरियाणा निवासी दो लोग उसके संपर्क में आए। उन्होंने हिमाचल में जान-पहचान और रिश्तेदारी होने का हवाला देते हुए उसका विवाह कराने का प्रस्ताव रखा। इस पर मैंने शादी करने के लिए हां कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 फरवरी 2021 को हरियाणा निवासी दोनों आरोपियों ने एक लड़की से उसकी मुलाकात माजरा में करवाई। मौके पर मौजूद दंपती ने बताया कि यह उनके ताऊ की बेटी है। लड़की के माता- पिता की मौत हो चुकी है। रजामंदी होने पर 14 फरवरी 2021 को फोन करके शगुन लाने के लिए बुलाया गया। 20 मार्च 2021 को पांवटा साहिब में उसका विवाह युवती से करवा दिया गया। उसी दिन पांवटा के एक होटल शादी की पार्टी भी रखी गई। शिकायतकर्ता बब्बर सिंह का कहना है कि आरोपियों ने दुल्हन बनी युवती के परिजनों का कर्ज चुकाने को उनसे डेढ़ लाख रुपये भी लिए। शादी के समय दुल्हन बनी युवती को एक सोने की अंगुठी, सोने के टॉप्स एक जोड़ी व एक मंगल सूत्र तथा चांदी की एक जोड़ा पायल भी भेंट की।


उन्होंने शादी पंचायत में दर्ज करवाने के लिए दुल्हन बनी युवती से आधार कार्ड मांगा। लेकिन, वह रात को ही घर से सारे जेवरात, मेरा मोबाइल फोन उठाकर फुर्र हो गई। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत मिलने पर आईपीसी की धारा-406, 420 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीएसआई तनुजा की टीम मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी है। आरोपी दुल्हन को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह दुल्हन का नाम बदल-बदल कर विवाह करवा कर ठगी की वारदात को अंजाम देता है। गिरफ्तार आरोपी दुल्हन व अन्यों के खिलाफ हरियाणा पंचकुला चंडी मंदिर थाना में भी मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed