फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   regging case at NIT humirpur, himachal

फर्स्ट ईयर के छात्रों के साथ रैगिंग, 28 सस्पेंड

Wed, 20 Aug 2014 02:36 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
regging case at NIT humirpur, himachal

हिमाचल के एनआईटी हमीरपुर संस्थान में रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीनियर छात्र क्लास के बाद जूनियर्स की जमकर रैगिंग ले रहे थे। जांच के बाद इसका खुलासा हुआ। छात्रों को न शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी प्रताड़ित किया जा रहा था।

विज्ञापन


जांच के बाद दोषी पाए जाने पर 28 छात्रों को एक साल के लिए हास्टल से निष्कासित कर दिया गया है। छात्रों को निकालने के निर्देश मंगलवार को जारी हुए हैं। संस्थान ने छात्रों के अभिभावकों को भी इस संबंध में अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

Trending Videos

क्लास खत्म होने के बाद होती थी रैगिंग

regging case at NIT humirpur, himachal

रैगिंग का यह मामला दो हफ्ते पहले का बताया जा रहा है। आर्किटेक्ट संकाय द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अपने जूनियर छात्रों की रैगिंग की थी। कनिष्ठ छात्रों ने आरोप लगाया था कि उन्हें कक्षा खत्म होने के बाद द्वितीय वर्ष के छात्रों ने हास्टल में बुलाया।

यहां मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसके बाद रैगिंग के शिकार एक छात्र ने इस बारे में अपने अभिभावकों को बताया। अभिभावकों ने हास्टल वार्डन से पहले एसएमएस और फिर लिखित शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद संस्थान ने इस मामले पर जांच बैठाई।

विज्ञापन

नाम नहीं बताए तो सस्पेंड किए 28 छात्र

regging case at NIT humirpur, himachal

जांच के दौरान छात्रों के बयान लिए गए। इसके बाद 28 छात्रों को दोषी करार देते हुए उन्हें संस्थान के हास्टल से निष्कासित कर दिया गया है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डा. सुशील चौहान ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि जांच में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत रैगिंग पाई गई है। नियमों के तहत कार्रवाई की हैञ एनआईटी के डायरेक्टर प्रो. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल बाहर हूं, आने पर जानकारी दी जाएगी।

क्यों हुई इतने छात्रों पर कार्रवाई?

संस्थान का तर्क है कि जांच के दौरान जब रैगिंग के शिकार आर्किटेक्ट संकाय प्रथम वर्ष के छात्रों से नाम जानने चाहे तो उन्होंने किसी एक दो छात्रों के नाम नहीं बताए। ऐसे में शक के दायरे में आए 28 छात्रों को एक साल के लिए हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed