फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case in una himachal

बेहोश कर नाबालिग का अपहरण कर किया दुराचार

Sun, 06 Mar 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
ब्यूरो, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना) Updated Sun, 06 Mar 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
rape case in una himachal
ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा की एक पंचायत की नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। - फोटो : डेमो पिक

प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा की एक पंचायत की नाबालिग लड़की को बेहोश करने के बाद अपहृत कर दुराचार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई कि चार मार्च की रात को वह अपने कमरे में सो रही थी। रात एक बजे के करीब किसी ने उसका दरवाजा खटखटाया। जैसे ही दरवाजा खोला सामने खड़े एक युवक ने उसे कुछ सुंघा दिया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद युवक उसे उठाकर ले गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि सुबह जब उसे होश आया तो उसने खुद को गांव से कुछ दूरी पर आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इसके बाद वह भागकर अपने घर पहुंची और पूरी आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता ने बंगाणा थाना में पहुंचकर पुलिस के समक्ष युवक के खिलाफ शिकायत दी। बंगाणा के थाना प्रभारी त्रिलोक चंद ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच करवाकर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी धारा 363, 366 एवं 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed