फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case in shimla.

अपना ही दोस्त जब बना दरिंदा और लूट ली आबरू

Mon, 04 May 2015 10:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 04 May 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
rape case in shimla.

शिमला जिला रोहडू के एक शैक्षणिक संस्थान की छात्रा के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा अपने सहपाठी के साथ सोलन घूमने गई थी।

विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी छात्र ने वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छात्रा का मेडिकल भी करवाया गया है।

दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व इस शैक्षणिक संस्थान की दो छात्राएं और दो छात्र घूमने सोलन गए थे। एक छात्रा ने जाने से पहले घर में सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन

होटल में कमरे में जबरन बनाया हवस का शिकार

rape case in shimla.

इसके बाद छात्रा के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। शनिवार को छात्रा ने पुलिस थाने आकर आपबीती सुनाई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वे घूमने सोलन गए थे। सोलन में एक होटल के कमरे में साथी छात्र ने दुराचार किया।

शनिवार देर शाम पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवा गया है। डीएसपी रोहडू अमित कुमार ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में सभी पहलूओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed