फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case in kangra.

नाबालिग पड़ोसन से मनाता रहा बिन शादी 'सुहागरात'

Sun, 10 May 2015 09:50 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
rape case in kangra.

शादी का झांसा देकर नाबालिग पड़ोसन के साथ संबंध बनाता रहा। अब अपने वायदे से मुकर गया। जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित भी किया। मामला हिमाचल के पालमपुर का है। अनुबंध पर तैनात कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की और कर्मचारी दोनों पड़ोसी हैं। कर्मी पर लड़की ने दुराचार के साथ जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्को एक्ट के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल के गांव में एक नाबालिग लड़की (16) ने घर के नजदीक रहने वाले सरकारी कर्मचारी पर दुराचार का मामला दर्ज करवाया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुराचार किया है।
विज्ञापन

वायदे से मुकरा, जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया

rape case in kangra.

लड़की ने कर्मी पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप भी लगाया है। आरोप है कि अनुबंध पर एक विभाग में कार्यरत आरोपी लड़के ने लड़की को शादी का झांसा दिया था। अब शादी करने से मना कर दिया है। शादी का झांसा देकर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए थे। वह अब अपने वायदे से मुकर गया।

दसवीं कर चुकी लड़की ने पुलिस में उसके खिलाफ दुराचार और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने लड़की की शिकायत पर दफा 376, प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड सेक्सुअल एसाल्ट(पोस्को) और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed