{"_id":"0f0c3f18b303662bb894a7b5331c0497","slug":"rape-case-at-nahan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुराचार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Thu, 07 May 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र कालाअंब में नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ धारा 376 एवं पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी एनएस नेगी ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाने में वीरवार को कालाअंब में पीड़ित के पिता ने मामला दर्ज करवाया कि 8 अप्रैल 2015 को उसकी 14 वर्षीय बेटी शौच के लिए बाहर गई हुई थी इसी दौरान पड़ोसी कामगार रेसू मंडल ने अपने साथी संजय, नवीन, बादल एवं मोहन मंडल के रूम में उसकी बेटी को जबरदस्ती लेकर गया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
एएसपी एनएस नेगी ने कहा कि दुराचार करने वाले नामजद युवक बिहार निवासी रेसू मंडल पर विभिन्न धाराओं में दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार होगी। नामजद अन्य चार कामगारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। पीड़ित का वीरवार शाम को नाहन अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन