फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case at kullu, investigation reveal big facts.

दूसरी बार रेप करने आए तो मासूम ने खुद को लगा ली आग

Sat, 04 Jul 2015 08:53 AM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
rape case at kullu, investigation reveal big facts.

स्कूल से घर लौटी मासूम से एक नहीं बल्कि दो युवकों ने दुराचार किया था। दोनों ने बारी बारी अलग अलग दिन इस नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था। अब ये फिर से इस मासूम के साथ दरिंदगी करना चाहते थे।

विज्ञापन


इसी लिए एक युवक जबरदस्ती करने के लिए बच्ची के घर पहुंचा था। बच्ची ने विरोध किया मगर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। बाद में बच्ची ने यह सोचकर कि कहीं उसके साथ फिर दुराचार न हो, उसने खुद के संवेदनशील अंगों पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन


हिमाचल के कुल्लू में मासूम से रेप के बाद आग लगाने के मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। इन खुलासा के बाद पुलिस भी दहल गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी मासूम से पहले भी रेप कर चुके थे। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक उसकी पहचान के ही हैं। एक स्थानीय युवक है जबकि दूसरा बिहार का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेप के डर से खुद को लगाई आग

rape case at kullu, investigation reveal big facts.

पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया है कि बच्ची ने डर के चलते खुद को आग लगाई है। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी नाबालिग लग रहे हैं। पुलिस जांच में पाया गया है कि मासूम के साथ दो युवकों ने दुराचार किया है। इसमें एक शिरढ़ गांव का ही है।

जबकि, दूसरा युवक बिहार का बताया जा रहा है। मासूम ने इन दोनों के नाम के साथ शिनाख्त की है। दोनों युवकों ने फिर से मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा था, जिसके डर से मासूम ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर खुद को आग लगा दी।

एसपी कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसके बाद पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना गुनाह कबूल किया है। वहीं, मेडिकल रिपोर्ट में भी मासूम के साथ दुराचार होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी भी नाबालिग लग रहे हैं।

दुराचारियों पर कार्रवाई को सड़कों पर लोग

rape case at kullu, investigation reveal big facts.

नाबालिग के साथ दरिंदगी के बाद उसके संवेदनशील अंगों को जलाने के प्रयास की घटना के बाद ऊझी घाटी के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। शुक्रवार को इस घटना के विरोध में घाटी के सैकड़ों लोगों ने राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं जिप उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर की अगुवाई में रायसन में विरोध रैली निकाली।

रैली के दौरान पुलिस से आरोपियों को जल्द खोजकर गिरफ्तार करने की मांग उठाई गई। इस दौरान पुलिस और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की गई। काबिले गौर बात यह है कि रैली में भाजपा और कांग्रेस के धुर विरोधी माने जाने वाले पंचायत प्रतिनिधियों ने एक मंच पर साथ आकर पुलिस-प्रशासन से ऐसी वारदातों को रोकने के लिए सुस्ती छोड़ मुस्तैद होने को कहा।

उन्होंने कहा कि पुलिस को जिला में बिगड़ती कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना होगा। बार-बार रघुनाथजी की मूर्ति को वापस लाने की बात दोहराने से काम नहीं चलेगा। रैली के बाद एसडीएम कुल्लू को ज्ञापन भी सौंपा गया। रैली में शिरढ़ की प्रधान चित्रलेखा भार्गव, बैंची की प्रधान सरला देवी, जिप सदस्य रेशमा ठाकुर, बीडीसी शकुंतला देवी, बालमुकंद राणा और अखिलेश कपूर समेत कई लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed