फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case against panchayat vice pradhan registered at hamirpur himachal

पंचायत उपप्रधान ने महिला को बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा शोषण

Tue, 15 May 2018 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बड़सर(हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, बड़सर(हमीरपुर) Updated Tue, 15 May 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
rape case against panchayat vice pradhan registered at hamirpur himachal

विधानसभा क्षेत्र बड़सर की एक पंचायत के उपप्रधान ने गांव की एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। महिला का अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी करीब डेढ़ साल से महिला का शोषण करता रहा।

विज्ञापन


महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना बड़सर में कर दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि डेढ़ साल पहले आरोपी उपप्रधान ने उसे चॉकलेट में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन


जिसके चलते वह बेहोश हो गईं और इसके बाद उपप्रधान ने बेहोशी की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही वीडियो भी बनाया।जब महिला ने पुलिस में इस मामले की शिकायत करने की बात कही तो उपप्रधान ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ साल से करता रहा शोषण

rape case against panchayat vice pradhan registered at hamirpur himachal

वीडियो वायरल होने के डर से वह पुलिस में शिकायत नहीं कर पाई। आरोपी उसका वीडियो होने तथा इसे वायरल करने की धमकी देकर उसका करीब डेढ़ साल से शोषण करता रहा। बड़सर पुलिस ने धारा 376 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी उपप्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी उपप्रधान के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed