फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rape Accused Absconded from Solan Police Custody.

शादी का झांसा देकर कर रहा था रेप, अब थाने से हुआ फरार

Thu, 18 May 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन) Updated Thu, 18 May 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
Rape Accused Absconded from Solan Police Custody.

दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने का इंतजाम कर रही थी। मगर इससे पहले ही वह भाग गया। मामला हिमाचल के सोलन का है।

विज्ञापन


आरोपी को मेडिकल के लिए सोलन अस्पताल ले जाया जाना था। लेकिन आरोपी शौचालय जाने का बहाना बनाकर गायब हो गया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जय प्रकाश पुत्र फांदू राम निवासी चेवड़ा डाकघर दारोधवरिया की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। गौरतलब है कि थाना धर्मपुर के तहत एक गांव की युवती ने शादी का झांसा देकर जय प्रकाश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को गिरफ्तारी के चौबीस घंटे के भीतर उसे कोर्ट में पेश किया जाना था। लेकिन आरोपी ने कहा कि उसे पहले शौच जाना है। पुलिस कर्मी आरोपी को शौच के लिए ले गए। लेकिन जब आरोपी बाहर नहीं निकला तो पुलिस को शक हुआ।

शौचालय के अंदर गए तो देखा कि आरोपी खिड़की से कूदकर भाग गया था। पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार आरोपी जय प्रकाश को युवती करीब डेढ़ वर्षों से जानती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और इसके बाद युवती ने उससे शादी करने को कहा तो वह मुकर गया। 


डीएसपी से मांगी है रिपोर्ट : एसपी 
एसपी अंजुम आरा ने बताया कि आरोपी के भागने के मामले ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर जांच बैठा दी है। उन्होंने बताया कि डीएसपी परवाणू से पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर गाज गिरना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed