फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Raids on industry running in the dark of night, case against management

रात के अंधेरे में चल रहे उद्योग पर छापा, प्रबंधन के खिलाफ केस

Wed, 01 Apr 2020 07:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कालाअंब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, कालाअंब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Apr 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Raids on industry running in the dark of night, case against management
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत मोगीनंद में कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच भी सरकारी आदेशों की अवहेलना हो रही है। कोविड-19 जैसी महामारी के खिलाफ छेड़ी गई इस जंग के बीच मोगीनंद के एनटीसी उद्योग में रात के अंधेरे में प्लास्टिक रस्सी बनाने का कार्य चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर करीब एक दर्जन लोगों को उद्योग में काम करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।  

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू के दौरान मात्र दवा निर्माता कंपनियों को ही उत्पादन करने की छूट दी गई है, जबकि अन्य सभी प्रकार के उद्योग बंद किए गए हैं। कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में कर्फ्यू के दौरान रात के समय उद्योग चलाने का यह दूसरा मामला सामने आया है। उधर, डीएसपी नाहन पदमदेव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कानून तोड़ने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। अगले आदेशों तक कर्फ्यू जारी रहेगा। जनता की सुरक्षा प्राथमिकता है। उधर, एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि लोगों से महामारी से निपटने में सरकार, पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed